एटीएम बदलकर निकाल लिए महिला के 61,085 ₹, पुलिस ने धर दबोचा
1 min read03/02/2023 4:02 pm
दस्तक पहाड न्यूज। चमोली
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को चमोली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। दरअसल बीते बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग पीएनबी में लगे एटीएम से प्रमिला देवी पत्नी श्री अनिल कुमार निवासी ग्राम माठा पो० परसाई गौचर से अज्ञात अभियुक्त दवारा धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 61,085/- रुपये निकाल दिये। इस पर महिला द्वारा तत्काल थाना कर्णप्रयाग में तहरीर दर्ज कराई गई। मामले का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस ने प्रमिला देवी की लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 07/23 धारा 420 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग अंकित कुमार के नेतृत्व में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी/तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से दौराने वाहन चैकिंग दिनाँक 02-02-2023 सोनला के पास मुख्य सड़क मार्ग पर अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगणों क्रमशः 1- गौरव शर्मा उर्फ सागर पुत्र स्व० श्री सूरज शर्मा निवासी वेस्ट रोहतास नगर शहादरा, थाना शहादरा दिल्ली, राहुल राजपूत पुत्र स्व० श्री दर्शन लाल निवासी म0न0 1546 विजयपार्क थाना उत्तर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से अभियोग से सम्बन्धित धनराशि से क्रय किये गये 02 जैकेट 02 पावर बैंक 02 ब्लूटूथ HDFC बैंक के खाता सं0 50100363598311 में रू0 25,000/- भेजे जाने की रसीद तथा रू0 4,800/- नगद एवं घटना में प्रयुक्त की गयी स्कूटी संख्या यू0के0-07 टीबी-9108 बरामद करने के बाद अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
एटीएम बदलकर निकाल लिए महिला के 61,085 ₹, पुलिस ने धर दबोचा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129