मयाली में भाजपा सरकार पर गरजे कांग्रेसी, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में लिया संकल्प
1 min read05/02/2023 8:14 pm
दस्तक पहाड न्यूज । जखोली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद मयाली में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार की नाकामियों को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। रविवार को ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा को मिली अपार सफलता पर राहुल गांधी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राहुल गांधी के सन्देश पत्र को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया है। इस मौके पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ब्लाक की 12 न्याय पंचायतों एवं 111 बूथों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र व राज्य सरकार की नाकामियों जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण व रुद्रप्रयाग विधानसभा प्रत्याशी रहे जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता व भारी जनसमर्थन मिलने के बाद अब कार्यकर्ता प्रत्येक ब्लाकों, न्याय पंचायतों व बूथ स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र व राज्य सरकार की हर नाकामियों को आमजनमानस तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर भर्तियों में पेपर लीक करवा कर जहां बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी कर रही है, वहीं महगांई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने सरकार की विफलताओं को आमजनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया है। कहा कि जब सरकार ने आम आदमी का विश्वास खो दिया हो, तो इस सरकार को अब नैतिकता के आधार पर एक भी पल सत्ता में रहने का कोई भी अधिकार नहीं है। इस अवसर पर न्याय पंचायत बस्टा बड़मा से उदय सिंह कठैत अध्यक्ष व प्रधान बलिराम पंवार प्रभारी, न्याय पंचायत किमाणा स्यूर से आनन्द सिंह कठैत अध्यक्ष व नरेन्द्र रावत प्रभारी, न्याय पंचायत कोट बांगर से उत्तम सिंह पंवार अध्यक्ष व मोहन लाल प्रभारी, न्याय पंचायत खलियाण बांगर से दरम्यान सिंह राणा व प्रदीप सिंह रौथाण प्रभारी, न्याय पंचायत बुढ़ना से अर्जून सिंह मेहरा व परमजीत सिंह नेगी प्रभारी, न्याय पंचायत बजीरा से भगतसिंह पुण्डीर अध्यक्ष व पूर्व प्रधान महावीर पंवार प्रभारी, न्याय पंचायत घंघासु बांगर से नारायण सिंह पंवार अध्यक्ष व सुंदर सिंह भण्डारी, न्याय पंचायत सौंरा से प्रधान विजय राज अध्यक्ष व नागेन्द्र सिंह नेगी प्रभारी, न्याय पंचायत कण्डाली से हयात सिंह कण्डारी अध्यक्ष व प्रवीण रावत प्रभारी, न्याय पंचायत डांगी से भीम सिंह रावत अध्यक्ष व देवी प्रसाद नौटियाल प्रभारी, न्याय पंचायत जवाड़ी से रवीन्द्र शाह अध्यक्ष व जसपाल पंवार प्रभारी तथा न्याय पंचायत पांजणा से त्रिलोक सिंह रौतेला अध्यक्ष व सत्यप्रकाश बहुगुणा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम प्रभारी पीसीसी सदस्य अर्जून गहरवार, बीरेंद्र सिंह बुटोला, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व जिपंस देवेश्वरी नेगी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, हयात सिंह राणा ,राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, धनराज बंगारी, भगत पुंडीर हरीश पुंडीर ,त्रिलोक रौतेला, मोहन लाल,धर्मपाल सिंह रावत,दीपक भण्डारी,राजेन्द्र कुंवर ,बलदेव राणा,प्रकाश लाल,प्रदीप रौथाण,जसपाल सजवाण, मधुसूदन सकलानी,अजय सकलानी,सोहन सिंह राणा, शिव सिंह रावत, ज्ञान प्रकाश कोठारी, हाथीराम कोठारी, बृजमोहन सकलानी,बच्ची राम मैठाणी, श्रीपति लाल, जयप्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मयाली में भाजपा सरकार पर गरजे कांग्रेसी, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में लिया संकल्प
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129