मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ, लाभार्थी को साल में 3 सिलेंडर फ्री
1 min read12/02/2023 3:40 pm
दस्तक पहाड न्यूज। रुद्रप्रयाग
मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा पौड़ी के कंडोलिया मैदान से तथा रूद्रप्रयाग जनपद में पशुपालन, दुग्ध विकास एवं सेवायोजन मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अंत्योदय कार्डधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से अंत्योदय कार्ड धारकों को साल भर में निःशुल्क तीन गैस रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उनके द्वारा जमा की गई धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए अंतिम छोर पर निवासरत गरीब से गरीब व्यक्ति को योजना का लाभ उपलब्ध कराते हुए सरकार की सोच सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करते हुए हर गरीब व्यक्ति का अधिकार एवं हक उसको मिले इस दिशा में धरातल पर कार्य किया जा रहा है।
Advertisement

विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस योजना के जो भी पात्र व्यक्ति हैं उन सभी को योजना का लाभ उपलब्ध होगा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुसार जिले में 3808 अंत्योदय कार्ड धारक हैं तथा अब तक 4080 कार्ड धारकों को निःशुल्क मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल दी जा चुकी है तथा डीबीटी के माध्यम से 40 लाख, 24 हजार, 2 सौ 95 रुपए की धनराशि लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के शुभारंभ अवसर पर जनपद के 26 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया है जिसमें भरत सिंह, सुनीता देवी, मुखारी देवी, सपरी लाल, पप्पू लाल, विजय लाल, दीपा देवी, विजेंद्र सिंह, सुरेशी देवी, नरेंद्र लाल, चंद्रा देवी आदि है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, केदारनाथ विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश सेमवाल, भारत भूषण भट्ट, ओम प्रकाश बहुगुणा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित जन प्रतिनिधि एवं लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ, लाभार्थी को साल में 3 सिलेंडर फ्री
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









