फिट इण्डिया क्विज में नार्थ जोन की विजेता बनी केवि अगस्त्यमुनि की नैंसी नेगी, ऋषण राणा स्टेट लेवल राउंड के लिए चयनित
1 min read20/02/2023 4:36 pm
हरीश गुसाई। अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज- फिट इण्डिया क्विजफिट इण्डिया क्विज 2022 के दूसरे संस्करण में केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय राउण्ड के लिए पात्रता प्राप्त कर ली है। यह जानकारी देते हुए केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के प्राचार्य अनीश जोशी ने बताया कि इंडिया क्विज 2022 के दूसरे संस्करण में केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की कक्षा 11 की छात्रा नैंसी नेगी तथा छात्र ऋषभ राणा स्टेट लेवल राउंड के लिए चयनित हुए।
Advertisement

Advertisement


यह क्विज प्रतियोगिता पिछले माह में ऑनलाइन आयोजित हुई थी। पूरे भारतवर्ष से इस प्रतियोगिता में सीबीएसई एवं स्टेट बोर्ड के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। नैंसी नेगी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही साथ नॉर्थ जोन में टॉपर बनी। छात्रों की इस कामयाबी पर पूरा विद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अभूतपूर्व कामयाबी के लिए दोनों विद्यार्थियों को पूरे विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने ढेर सारी बधाई और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
फिट इण्डिया क्विज में नार्थ जोन की विजेता बनी केवि अगस्त्यमुनि की नैंसी नेगी, ऋषण राणा स्टेट लेवल राउंड के लिए चयनित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129