सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान, समूह ग परीक्षाओं में अब नही होगा साक्षात्कार
1 min read01/03/2023 9:38 pm
दीपक बेंजवाल। अगस्त्यमुनि
उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया में शत प्रतिशत पारदर्शिता लाने हेतु समूह ‘ग’ की सभी परीक्षाओं एवं तकनीकी व गैर तकनीकी पदों में साक्षात्कार की व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त करने का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है। हल्द्वानी आभार रैली में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। सरकार ने फैसला किया है कि समूह ग में इंटरव्यू व्यवस्था पूरी तरह खत्म होगी। जेई पदों के लिए भी साक्षात्कार की व्यवस्था नहीं होगी। यह व्यवस्था सभी तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर लागू होगी। इसके अलावा उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था होगी वहां पर न्यूनतम 40% और अधिकतम 70% थी अंक देने की व्यवस्था रहेगी इससे अधिक अंक देने पर संबंधित बोर्ड को उसका कारण भी बताना होगा।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान, समूह ग परीक्षाओं में अब नही होगा साक्षात्कार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129