नहीं रहे ज्योतिषाचार्य लोकनंद भट्ट, जखोली क्षेत्र में शोक की लहर
1 min read
09/03/20233:08 pm
दस्तक पहाड न्यूज। अगस्त्यमुनि
रूद्रप्रयाग के प्रतिष्ठित व्यवसायी और मन्दाकिनी फोटोस्टेट एवं प्रिंटर्स के संस्थापक त्रिलोचन भट्ट एवं अगस्त्यमुनि के सुप्रसिद्ध व्यवसायी विलोचन भट्ट के पिता एवं जखोली बड़मा पट्टी के सुप्रसिद्ध कर्मकांडी एवं ज्योतिष के मर्मज्ञ पंडित लोकानंद भट्ट का सोमवार सायं निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जखोली क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले पंडित भट्ट को मंगलवार सुबह सूरज प्रयाग संगम पर उनके पुत्र त्रिलोचन भट्ट और विलोचन भट्ट द्वारा मुखाग्नि दी गई।
ज्योतिषाचार्य भट्ट के निधन पर रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रूद्रप्रयाग व्यापार संघ जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, रूद्रप्रयाग नगर पालिकाध्यक्ष गीता झिंक्वाण, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र झिंक्वाण, ब्लाकप्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अरूणा बेंजवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अगस्त्यमुनि नवीन बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन नेगी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बहुगुणा, कलश संस्था रूद्रप्रयाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेमवाल, व्यापार संघ मयाली वीणा भट्ट समेत रूद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि के व्यापारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
नहीं रहे ज्योतिषाचार्य लोकनंद भट्ट, जखोली क्षेत्र में शोक की लहर
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज। अगस्त्यमुनि
रूद्रप्रयाग के प्रतिष्ठित व्यवसायी और मन्दाकिनी फोटोस्टेट एवं प्रिंटर्स के संस्थापक त्रिलोचन भट्ट एवं अगस्त्यमुनि के सुप्रसिद्ध व्यवसायी विलोचन
भट्ट के पिता एवं जखोली बड़मा पट्टी के सुप्रसिद्ध कर्मकांडी एवं ज्योतिष के मर्मज्ञ पंडित लोकानंद भट्ट का सोमवार सायं निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे और कुछ
समय से बीमार चल रहे थे। जखोली क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले पंडित भट्ट को मंगलवार सुबह सूरज प्रयाग संगम पर
उनके पुत्र त्रिलोचन भट्ट और विलोचन भट्ट द्वारा मुखाग्नि दी गई।
ज्योतिषाचार्य भट्ट के निधन पर रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रूद्रप्रयाग व्यापार संघ जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, रूद्रप्रयाग नगर पालिकाध्यक्ष गीता
झिंक्वाण, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र झिंक्वाण, ब्लाकप्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अरूणा बेंजवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष
अगस्त्यमुनि नवीन बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन नेगी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बहुगुणा, कलश संस्था रूद्रप्रयाग के
अध्यक्ष ओमप्रकाश सेमवाल, व्यापार संघ मयाली वीणा भट्ट समेत रूद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि के व्यापारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है।