उत्तराखंड की कर्नल गीता राणा को सलाम, इतिहास रचने वाली भारत की पहली महिला कमांडर बनी
1 min read10/03/2023 4:45 pm
दस्तक पहाड न्यूज। अगस्त्यमुनि
उत्तराखंड की कर्नल गीता राणा ने इतिहास रचकर पहाड का मान बढ़या है। कर्नल #गीता_राणा पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। ऐसा करने वाली वे पहली महिला अधिकारी हैं। इसी के साथ भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा ने इतिहास रच दिया है।
सेना ने हाल ही में महिला सैन्य अधिकारियों के लिए 108 भर्तियां निकाली हैं, जिनमें वह कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, ऑर्डिनेंस, इलेक्ट्रोनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स समेत अन्य शाखाओं की स्वतंत्र यूनिट को कमांड कर सकेंगी। आने वाले दिनों में अन्य महिला सैन्य अधिकारियों को भी ऐसी नियुक्ति दी जा सकती हैं। जो महिला अधिकारी बोर्ड्स से मंजूरी ले सकेंगी, उन्हें भी कमांड की भूमिका दी जा सकती है और भविष्य में उन्हें और उच्च पदों पर नियुक्तियां दी जा सकती हैं।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड की कर्नल गीता राणा को सलाम, इतिहास रचने वाली भारत की पहली महिला कमांडर बनी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129