गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, धवस्तीकरण के साथ कड़ी चेतावनी
1 min read
11/03/20233:43 pm
दीपक बेंजवाल। रुद्रप्रयाग
दस्तक पहाड न्यूज – केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुप्तकाशी से गौरीकुंड के मध्य हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर जिला प्रशासन अब सख्ती की मूढ में है। रुद्रप्रयाग जनपद के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व सम्बंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुप्तकाशी से गौरीकुंड के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग मे किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कई व्यक्तियों को स्वयं अतिक्रमण को हटाने के नोटिस दिए गए।
अतिक्रमण अभियान में एसएचओ सोनप्रयाग, अवर अभियंता जल संस्थान, कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, नायब तहसीलदार उखीमठ, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक गुप्तकाशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे l
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, धवस्तीकरण के साथ कड़ी चेतावनी
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दीपक बेंजवाल। रुद्रप्रयाग
दस्तक पहाड न्यूज - केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुप्तकाशी से गौरीकुंड के मध्य हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर जिला प्रशासन अब सख्ती की मूढ में है।
रुद्रप्रयाग जनपद के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में
अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व सम्बंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय
राजमार्ग गुप्तकाशी से गौरीकुंड के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग मे किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कई व्यक्तियों को स्वयं अतिक्रमण को हटाने के नोटिस
दिए गए।
अतिक्रमण अभियान में एसएचओ सोनप्रयाग, अवर अभियंता जल संस्थान, कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, नायब तहसीलदार उखीमठ, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक
गुप्तकाशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे l