सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धि, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जताया जनता का आभार
1 min read23/03/2023 4:47 pm
हरीश गुसाई। अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर अगस्त्यमुनि स्थित बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक साल नई मिशाल व जन सेवा थीम पर आयोजित समारोह में सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए जनपद के प्रभारी मन्त्री सौरव बहुगुणा ने उत्तराखण्ड की जनता को दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से जिताने के लिए उत्तराखण्ड की जनता का आभार जताया। कहा कि सरकार का यह एक वर्ष सेवा, समर्पण तथा उत्तराखण्ड को एक दिशा देने का था। कहा कि इस एक वर्ष में शासन एवं प्रशासन ने एकजुटता के साथ राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इस एक वर्ष में प्रदेश सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर देश में पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा 10 प्रतिशत आरक्षण राज्य आन्दोलन कारियों को दिया। परिवारों में दोनों को वृद्धावस्था पेंशन, नकल विरोधी कानून को सख्ती से लागू कर युवाओं को नोकरी का राह आसान की। डबल इंजन की सरकार ने मोदी जी नेतृत्व में आज पूरे विश्व में डंका बज रहा है। जिसका परिणाम है कि आज भारत विश्व के शीर्ष दशों के ग्रुप जी 20 का नेतृत्व कर रहा है। केदारनाथ से मोदी जी का लगाव किसी से छुपा नहीं है। इसी का परिणाम है कि 1200 करोड़ की केदारनाथ रोप वे की योजना बनी है। जो यात्रा को और भी सुलभ बना देगा। चार धाम यात्रा मार्ग हो या कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट सभी तीव्र गति से बन रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे केवल विरोध की राजनीति कर रही है। उसका विकास से कोई लेना देना नहीं है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि केदारनाथ विधान सभा के अन्तर्गत इस एक वर्ष में 13 सड़कों की स्वीकृति मिली हैं। वहीं अन्य प्रस्ताव गतिमान हैं। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुण्ड से गुप्तकाशी में 100 करोड़ से सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। वहीं फाटा में भी भूस्खलन रोड का कार्य प्रगति पर है। केदारनाथ के लिए वैकल्पिक मार्ग की स्वीकृति मिली है। गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ के चिकित्सालयों का उच्चकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा रूट पर स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वे दृढ़संकल्पित हैं। रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि सरकार का यह एक वर्ष जनपद के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की ओर अग्रसर कराने वाला रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरन्तर प्रगतिकी ओर अग्रसर है। काय्रक्रम को जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जनपद के विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के 100 लाभार्थियों को चेक वितरित किए तथा 400 से अधिक व्यक्तियों को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तीनों ब्लॉकों की महिला मंगल दलों तथा सुचना विभाग की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों दी गई। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित एक साल नई मिशाल पुस्तक का विमोचन भी किया गया। संचालन केएस रावत ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी डॉ विशाखा, सीडीओ नरेश कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, दिनेश उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता भण्डारी, अगस्त्यमुनि प्रमुख विजया देवी, नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी काय्रकर्ता मोजूद रहे।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धि, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जताया जनता का आभार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









