Breking news : जोला बड़ेथ गाँव में महिला ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, मचा कोहराम
1 min read26/03/2023 7:04 pm
भानुप्रकाश भट्ट। बसुकेदार
दस्तक पहाड न्यूज- तहसील बसुकेदार के अंतर्गत ग्राम जोला, पोस्ट बडेथ में 43 वर्षीय गीता देवी पत्नी प्रदीप सिंह नेगी ने आज सुबह करीब 4 बजे घर से करीब 50 मीटर दूरी पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। गाँव के कुछ युवा जब सुबह करीब 8 बजे टहलने गये थे तो पेड़ पर लटका हुआ गीता देवी का शव दिखाई दिया। युवाओं ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। तत्काल ग्राम प्रहरी गोपाल सिंह ने तहसील बसुकेदार में इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँचे राजस्व उपनिरीक्षक भीरी ने मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Breking news : जोला बड़ेथ गाँव में महिला ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, मचा कोहराम
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129