क्यार्क बरसुड़ी में देर रात 32 वर्षीय युवक ने लगाई फ़ाँसी, बीते 3 दिनों में आत्महत्या की 2 घटनाएं
1 min read28/03/2023 6:59 am
भानुप्रकाश भट्ट। बसुकेदार
दस्तक पहाड न्यूज– तहसील बसुकेदार के अन्तर्गत ग्राम क्यार्क बरसुड़ी में सोमवार देर रात एक 32 वर्षीय युवक शिशुपाल पुत्र प्रेम सिंह ने फंदा डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया। चौकी प्रभारी बसुकेदार ने रात को मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन ग्रामीण और परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। हंगामा बढता देख अगस्त्यमुनि थाने से फोर्स बुलाई गयी और तकरीबन 1 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Advertisement

Advertisement

बसुकेदार तहसील क्षेत्र में बीते दो दिन पहले भी जौला गाँव में 43 वर्षीय गीता देवी पत्नी प्रदीप सिंह नेगी ने तड़के सुबह करीब 4 बजे घर से करीब 50 मीटर दूरी पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। गाँव के कुछ युवा जब सुबह करीब 8 बजे टहलने गये थे तो पेड़ पर लटका हुआ गीता देवी का शव दिखाई दिया। युवाओं ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी जिस पर तत्काल ग्राम प्रहरी गोपाल सिंह ने तहसील बसुकेदार में इस घटना की सूचना दी।
Read Also This:
बताया जा रहा इससे पूर्व भी बीते माह घर में रह रही एक विधवा महिला द्वारा पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या कर ली गई थी। अब दो दिन में हुई आत्महत्या की इन ताजी घटनाओं ने बड़े सवाल खड़े कर दिए है। हालाँकि आत्महत्याओ के हमेशा व्यक्तिगत कारण होते है लेकिन समाज में बड़ रही यह घातक प्रवृत्ति शुभ संकेत नहीं है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
क्यार्क बरसुड़ी में देर रात 32 वर्षीय युवक ने लगाई फ़ाँसी, बीते 3 दिनों में आत्महत्या की 2 घटनाएं
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129