अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में जी20 भाषण, क्विज प्रतियोगिता में विवेक, विक्रांत आए प्रथम
1 min read29/03/2023 3:18 pm
हरीश गुसाई। अगस्त्यमुनि।
दस्तक न्यूज ब्यूरो। अप्रब रा0स्ना0 महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र, रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में जी20 शिखर सम्मेलन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को शुभारंभ मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि अजय सेमवाल, मुख्य वक्ता गविवि में डीन स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटी एण्ड सोशल साइंस के प्रो0 हिमांशु बौड़ाई, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र राहुल डबराल रुद्रप्रयाग एवं प्राचार्य प्रो० पुष्पा नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो० पुष्पा नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जी-20 सम्मेलन 2023 में भारत के द्वारा इसकी अध्यक्षता करना स्वयं में बहुत गर्व की बात है और भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की एक अद्वितीय क्षमता रखता है। मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल ने कहा कि जी-20 की वर्ष 2023 की थीम वसुधैव कुटुंबकम के बारे में बताया। कहा कि आज के विद्यार्थी कल का भविष्य हैं। मुख्य वक्ता प्रो० हिमांशु बौड़ाई ने छात्रों को जी-20 के विषय में विस्तार से बताया। जी-20 की अध्यक्षता का क्रम, इसकी कार्यप्रणाली, लीग ऑफ नेशंस, यू०एन०ए० जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के संगठनों में मनुष्य की प्रवृत्ति संगठनात्मक होती है। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० दलीप सिंह बिष्ट ने जी-20 से जुड़े पर्यावरण के पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचतत्व में ही भगवान का वास है। पेड़-पौधों, वनों, मिट्टी, नदियों आदि में दैवीय तत्वों को मानने की भारतीय परम्परा को बताते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं पारंपरिक भावनाओं के कारण हम पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष श्री गौरव भट्ट एवं महासंघ्स अध्यक्ष सन्तोष त्रिवेदी ने जी-20 में भारत के द्वारा किए गए पंच प्रण पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि भारत लगातार वैश्विक स्तर पर अपना महत्व बढ़ा रहा है। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जी-20 सम्मेलन पर एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विक्रांत चौधरी ने प्रथम स्थान, नीलम ने द्वितीय स्थान तथा मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हुई भाषण प्रतियोगिता में विवेक ने प्रथम स्थान, दीक्षा ने द्वितीय स्थान, संचित नेगी एवं रोशनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान तथा अंकित नेगी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ० जितेन्द्र सिंह ने किया जबकि नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक राहुल डबराल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में जी20 भाषण, क्विज प्रतियोगिता में विवेक, विक्रांत आए प्रथम
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129