चन्द्रापुरी में असामाजिक तत्व फोड़ रहे है कार, जनता परेशान, पुलिस से लगाई गुहार
1 min read30/03/2023 4:06 pm
हरीश गुसाई। अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। चन्द्रापुरी में असामाजिक तत्वों द्वारा एक कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है। कार स्वामी ने इस सम्बन्ध में थाना अगस्त्यमुनि में रिपोर्ट दर्ज कर असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है। घटना बुद्धवार रात्रि की बताई जा रही है। चन्द्रापुरी के रहने वाले वीरेन्द्र चन्द्रवाल पुत्र बसन्त चन्द्रवाल ने बताया कि बुद्धवार रात्रि 11 बजे के आस पास उन्होंने अपनी सुजुकी ब्रीजा कार संख्या यूके 07एफएफ 9330 जो कि अभी कुछ दिनपूर्व ही खरीदी गई थी, को लक्ष्मीनारायण मन्दिर के गेट के सामने पार्क कर वे अपने घर चले गये। सुबह जब वे आये तो देखा कि किसी असामाजिक तत्वों ने उनकी कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में थाना अगस्त्यमुनि में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना कि कि आये दिन चन्द्रापुरी में असामाजिक तत्व किसी न किसीकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते रहते हैं। परन्तु पुलिस कोई काय्रवाही नहीं कर रही है। पुलिस को इस क्षेत्र में रात्रि गस्त को बढ़ाया जाना चाहिए जिससे असामाजिक तत्वों पर रोक लगाई जा सके।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
चन्द्रापुरी में असामाजिक तत्व फोड़ रहे है कार, जनता परेशान, पुलिस से लगाई गुहार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129