दस्तक पहाड न्यूज। रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कमेटी ने महिला मार्चो को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। रुद्रप्रयाग जनपद से अगस्त्यमुनि की ब्लॉक प्रमुख विजया देवी को महिला मार्चो की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं विजया देवी ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आभार प्रकट किया है।

Featured Image

कांग्रेस संगठन सांगठनिक ढांचे की मजबूती के लिए लगातार मोर्चा, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दे रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने संयुक्त सचिव एवं उत्तराखंड पीएमसी की इंचार्ज परमिंदर कौर की संस्तुति पर अगस्त्यमुनि ब्लॉक की प्रमुख विजया देवी को रुद्रप्रयाग जनपद में महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। कांग्रेस जिला संगठन ने विजया देवी को महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाने पर बधाई दी। जबकि ब्लॉक प्रमुख विजया देवी ने संगठन द्वारा दी गई दी गई जिम्मेदारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा की अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई उसका निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा।