पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, चारधाम यात्रा के लिए किया आमंत्रित
1 min read
05/04/202311:14 am
दीपक बेंजवाल। दस्तक पहाड न्यूज-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न साह्यतित परियोजनाओं व पूंजीगत परियोजनाओं हेतु व्यापक सहयोग देने पर उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को #CharDhamYatra, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए आमंत्रित भी किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जोशीमठ क्षेत्र में भू-धंसाव से प्रभावितों के लिए चल रहे राहत और विस्थापन कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि भूस्खलन एवं भू-धंसाव हेतु आर्थिक पैकेज ₹2942.99 करोड़ की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से कराए जाने का अनुरोध किया साथ ही हरिद्वार से वाराणसी के लिए वन्दे भारत रेल सेवा शुरू किए जाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने झंगोरा, रामदाना एवं काकुनी के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी करने के साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, दलहन व तिलहन के अन्तर्गत गहत व काला भट्ट फसल के सत्य बीज के प्रयोग की अनुमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजना (NBHM) के तहत ₹249.529 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया गया है, जिसमें कुल अनुदान ₹203.391 करोड़ केन्द्र सरकार से अपेक्षित है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे में हवाई सेवाओं के संचालन करने तथा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के दृष्टिगत हवाई अड्डे को भारतीय वायुसेना (रक्षा मंत्रालय) को हस्तांतरित किए जानें के लिए संबंधित को निर्देशित किए जाने के अनुरोध भी किया।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, चारधाम यात्रा के लिए किया आमंत्रित
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दीपक बेंजवाल। दस्तक पहाड न्यूज-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध
परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न साह्यतित परियोजनाओं व पूंजीगत परियोजनाओं हेतु व्यापक सहयोग देने पर उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त
किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को #CharDhamYatra, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए आमंत्रित भी किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को
जोशीमठ क्षेत्र में भू-धंसाव से प्रभावितों के लिए चल रहे राहत और विस्थापन कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि भूस्खलन एवं भू-धंसाव हेतु आर्थिक पैकेज ₹2942.99
करोड़ की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से कराए
जाने का अनुरोध किया साथ ही हरिद्वार से वाराणसी के लिए वन्दे भारत रेल सेवा शुरू किए जाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने झंगोरा, रामदाना एवं काकुनी के
लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी करने के साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, दलहन व तिलहन के अन्तर्गत गहत व काला भट्ट फसल के सत्य बीज के प्रयोग की
अनुमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजना (NBHM) के तहत ₹249.529 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को
प्रेषित किया गया है, जिसमें कुल अनुदान ₹203.391 करोड़ केन्द्र सरकार से अपेक्षित है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे में
हवाई सेवाओं के संचालन करने तथा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के दृष्टिगत हवाई अड्डे को भारतीय वायुसेना (रक्षा मंत्रालय) को हस्तांतरित किए जानें के लिए
संबंधित को निर्देशित किए जाने के अनुरोध भी किया।