दो दिन से लापता है युवती, बेटी के पिता ने की सहयोग की अपील।
1 min read06/04/2023 8:38 am
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग।
पुलिस चौकी घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत छिनका गांव की एक युवती पिछले दो दिन से लापता चल रही है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दी है।
Advertisement

Advertisement

छिनका गांव निवासी सतीश भट्ट की 19 वर्षीय बेटी विजय लक्ष्मी तीन अप्रैल से लापता चल रही है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी कर्णप्रयाग महाविद्यालय से बीए कर रही है। वह तीन अप्रैल को सुबह नौ बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुँची। काफी ढूंढ खोज के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद घोलतीर चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। उन्होंने आम लोगों से बेटी की तलाश में सहयोग की अपील की है।
Read Also This:
वहीं यूकेडी के केंदीय मीडिया प्रभारी मोहित डिमरी ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द युवती को ढूंढने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ से लड़कियों का गायब होना चिंता का विषय है। इस पर पुलिस प्रशासन को गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।
नोट : किसी भी सज्जन को युवती के सम्बंध में कोई भी जानकारी हो तो कृपया निम्नलिखित फोन नंबर पर सूचित करें। +91 98716 66802
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
दो दिन से लापता है युवती, बेटी के पिता ने की सहयोग की अपील।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









