बाबा साहेब की 132 वीं जयन्ती पर अगस्त्यमुनि में निकली भव्य शोभायात्रा
1 min read14/04/2023 3:14 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयन्ती पर अगस्त्यमुनि में वामसेफ, विद्यार्थी संघ एवं मूल निवासी संघ के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बाबा साहेब का मिशन अधूरा, मिल कर करेंगे इसको पूरा जैसे नारे से अगस्त्यमुनि गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा के बाद ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि में हुए कार्यक्रम में दी प्रज्ज्वलित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि आज अगर हमारे देश में हर वर्ग का आदमी प्रगति पथ पर अग्रसर है तो वह डॉ अम्बेडकर द्वारा दिखाये मार्ग से ही सम्भव हो पाया है। डॉ अम्बेडकर ने न केवल संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि उनके द्वारा चलाये गये मानवाधिकार आन्दोलन के लिए वे पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलकर स्वतन्त्रता, समानता एवं भाईचारे का संदेश जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विजया देवी ने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने जीवन भर समानता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने न केवल देश का संविधान बनाया बल्कि सामाजिक समरसता का ऐसा पाठ पढ़ाया कि आज भी जनता उन्हें याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करते हैं। विद्यार्थी संघ के सिद्धार्थ कोहली ने कहा कि बाबा साहेब भारत में दलितों एवं पिछड़ों के मसीहा थे। उनका जीवन संघर्ष और सफलता सभी के लिए प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वामसेफ की राज्य कार्यकारिणी सदस्य भुवनेश्वरी चन्दानी ने बाबा साहेब के कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि उनका जैसा व्यक्तित्व का होना हमारे लिए गौरव की बात है। विद्यार्थी संघ के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मूल निवासी संघ के अध्यक्ष मनोज तिनसोला, वामसेफ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र अग्निहोत्री, पूर्व जिपंस दीपा देवी एवं वामसेफ की जिलाध्यक्ष उर्मिला राज ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि आज बाबा साहेब द्वारा बनाये संविधान के द्वारा समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन वारपाल परस्वाण एवं अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सम्पन्न करने में सुरेन्द्र कोहली, धर्मेन्द्र तिनसोला, संजय टम्टा, सुन्दर लाल आर्य, संन्तोष काला, सुनील मौर्य नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में वामसेफ से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बाबा साहेब की 132 वीं जयन्ती पर अगस्त्यमुनि में निकली भव्य शोभायात्रा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129