सूचना : स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और पिथौरागढ़ में चयन हेतु ट्रायल, जानिए रूद्रप्रयाग जिले के लिए क्या है प्रवेश प्रक्रिया
1 min read18/04/2023 8:37 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून एवं हरिसिंह थापा स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल 24 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से खैल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में प्रवेश हेतु आठ खेलों एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिण्टन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी तथा वालीबॉल और पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश हेतु फुटबॉल, बॉक्सिंग एवं एथलेटिक्स खेलों में बालकों के प्रारम्भिक चयन/ट्रायल होगा। जिस हेतु बालकों की आयु 1 जुलाई 2023 को 10 वर्ष से कम तथा 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बालक को कक्षा 5 उत्तीर्ण के साथ ही उत्तराखण्ड का मूल निवासी होना आवष्यक है। ट्रायल हेतु प्रवेश फॉर्म एवं अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि से सम्पर्क कर सकते हैं।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सूचना : स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और पिथौरागढ़ में चयन हेतु ट्रायल, जानिए रूद्रप्रयाग जिले के लिए क्या है प्रवेश प्रक्रिया
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129