सीएम पुष्कर धामी गुप्तकाशी पहुँचे, बाबा केदार के कपाटोत्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल
1 min read24/04/2023 7:11 pm
दस्तक पहाड न्यूज / गुप्तकाशी
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुप्तकाशी लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पहुंच गए है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को बेहतर और सुनिश्चित ढंग से चलाने पर मुख्यमंत्री जी से वार्ता की।
Advertisement

Advertisement

इस अवसर पर विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी, उप जिलाधिकारी उखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिडिल्याल तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read Also This:
Advertisement

तय कार्यक्रमानुसार आज मुख्यमंत्री गुप्तकाशी के लोनिवि निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार (25 अप्रैल) को प्रातः 5 बजकर 30 मिनट पर निरीक्षण भवन लोनिवि गुप्तकाशी से कार से प्रस्थान करते हुए 5 बजकर 40 मिनट पर आर्यन हैलीपैड़ पहुंचेंगे तथा यहां से 5 बजकर 45 मिनट पर हैलीकाॅप्टर से प्रस्थान करते हुए 6 बजे वीआईपी हैलीपैड़ केदारनाथ पहुंचेंगे तथा 6 बजकर 10 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाटोत्घाटन कार्यक्रम, दर्शन पूजन व भंडारे का शुभारंभ में प्रतिभाग करने पहुंचेंगे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सीएम पुष्कर धामी गुप्तकाशी पहुँचे, बाबा केदार के कपाटोत्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129