Big breking: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर टूटा, आवाजाही बंद, यात्रियों को जहाँ है वही सुरक्षित रहने के निर्देश
1 min read03/05/2023 9:17 pm
दस्तक पहाड न्यूज / केदारनाथ
केदारनाथ धाम में विगत दिनों से रही भारी बारिश एवं बर्फबारी के कारण कुबेर एवं भैरव ग्लेशियर के पास ग्लेशियर टूटने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गया है। रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार यात्रा मार्ग को खोलने के लिए अधिशासी अभियंता डी डी एम ए को अवगत करा दिया गया है । ग्लेशियर टूटने से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है । तथा केदारनाथ दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को पहले ही पुलिस व प्रशासन द्वारा यात्रियों को जहाँ है वही सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए है। डी डी आर एफ व एस डी आर एफ की टीम यात्रियों की सुरक्षा हेतु यात्रा मार्ग के दोनो ओर तैनात है ।
Advertisement

Advertisement

बुधवार को मौसम परिवर्तन के कारण यात्रा को रोक दिया गया था। पूर्व में निकले 6888 तीर्थयात्रियों ने आज बाबा केदार के विधिवत दर्शन किए। यात्रा कंट्रोल रूम के अनुसार अब तक केदारनाथ धाम में 122996 यात्री दर्शन कर चुके है।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Big breking: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर टूटा, आवाजाही बंद, यात्रियों को जहाँ है वही सुरक्षित रहने के निर्देश
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









