पोथीबासा-मक्कूबैण्ड पर मैक्स का हुआ ब्रेक फेल, सोनप्रयाग जाते समय हुआ हादसा
1 min read24/05/2023 6:21 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
बुधवार को दोपहर ढाई बजे बद्रीनाथ से केदारनाथ जा रही मैक्स गाड़ी कुण्ड – गोपेश्वर मोटर मार्ग पर पोथीबासा – मक्कूबैण्ड के मध्य ब्रेक फेल होने से लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मैक्स में सवार 12 तीर्थ यात्रियों में से दो तीर्थ यात्रियों को गम्भीर चोटें आयी, जबकि 10 तीर्थ यात्रियों को मामूली चोटें आयी। गम्भीर घायल दो तीर्थ यात्रियों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। जबकि शेष 10 तीर्थ यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दी गयी। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि बद्रीनाथ से सोनप्रयाग जा रही मैक्स के पोथीबासा – मक्कूबैण्ड के मध्य ब्रेक फेल होने से मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हुई। बताया कि मैक्स में उडीसा के 8, आगरा के 1 तथा महाराष्ट्र के 3 तीर्थ यात्री सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त की सूचना पर पुलिस प्रशासन घटना स्थल पहुंचा तथा ग्रामीणों के सहयोग से सभी तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू कर 108 व निजी वाहनों की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने दो तीर्थ यात्रियों को गम्भीर देखते हुए जिला चिकित्सालय भेजा, तथा शेष 10 यात्री सृरक्षित थे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पोथीबासा-मक्कूबैण्ड पर मैक्स का हुआ ब्रेक फेल, सोनप्रयाग जाते समय हुआ हादसा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129