अगस्त्यमुनि पहुँचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, गिनाई सरकार की उपलब्धि
1 min read26/05/2023 5:08 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज – केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश में महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में मण्डल कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर महा जनसम्पर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर व्यक्ति तक केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। महा अभियान को लेकर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अगस्त्यमुनि में केदारनाथ विधानसभा के पांचो मण्डल की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक ली। अपने उद्बोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को एक सेनिक की तरह उनके इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करना है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से हर शक्ति केन्द प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं पन्ना प्रभारी को सरकार के कार्यों को जनता के सामने रखना है। उन्होंने हर मण्डल अध्यक्ष से हर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने तथा उसे सरल ऐप पर अपलोड सम्बन्धी जानकारी लेते हुए निर्देष दिए कि महासम्पर्क अभियान के तहत हर पदाधिकारी अपने क्षेत्र में हर घर से सम्पर्क करेंगे। और केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यों के साथ ही स्थानीय विधायक द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत करायेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के 75 ऐसे व्यक्तियों की सूची भी तैयार करेंगें जो अपने क्षेत्र में विशिष्टता रखते हैं। वे चाहे किसी दल में हों या न हों। जैसे उत्कृष्ठ खिलाड़ी, कलाकार, संगीतकार, लेखक, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता, आन्दोलनकारी महिला या पुरूष। बैठक को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा केदार की धरती से 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसी योजनायें बनाई जा रही हैं जिनसे हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ पर्यटन, योग-आयुष एवं आयुर्वेद को बढ़ावा मिलने के साथ ही हमारी आर्थिकी भी मजबूत होगी। जिला प्रभारी ऋषि कण्डवाल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि महाजन सम्पर्क अभियान के तहत आगामी दिनों में 14 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिनके माध्यम से कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के सफल 9 वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने आगामी लोक सभा चुनावों के देखते हुए हर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को पार्टी कार्यक्रमों को गम्भीरता से लेते हए बूथ लेबल पर अपनी पकड़ मजबूत करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में पूरी विधानसभा में 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करना है। कार्यक्रम के जिला समन्वयक भारत भूषण भट्ट ने भी विधानसभा क्षेत्र में अभियान के लिए बनाई समितियों पर चर्चा की। जिपंअ अमरदेई शाह ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को मोदी जी के सपनों को साकार करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा संयोजक देवप्रकाश सेमवाल ने किया। कार्यक्रम में नप उखीमठ के अध्यक्ष विजय राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पतिसेमवाल, पूर्व राज्य मंत्री आशुतोष किमोठी, मन की बात कार्यक्रम के विधान सभा संयोजक सुमन जमलोकी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, श्रीनन्द जमलोकी, गम्भीर बिष्ट, मानवेन्द्र कुमार, रमेश भण्डारी, नगर मण्डल अध्यक्ष बीना राणा, अनिल कोठियाल, रायसिंह राणा, अनसूया भट्ट, त्रिलोचन भट्ट आदि सहित अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि पहुँचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, गिनाई सरकार की उपलब्धि
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









