दीपक बेंजवाल  / अगस्त्यमुनि दस्तक पहाड न्यूज  - श्री केदारनाथ धाम के प्रधान अर्चक शशिधर लिंग के आकस्मिक निधन से केदारघाटी समेत देश विदेश के श्रद्धालुओं में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है हाल ही में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी लेकिन मंगलवार रात उनकी स्थिति गंभीर हो गई। बुधवार सुबह उनके गृह राज्य कर्नाटक में स्थानीय परंपरानुसार उन्हें परिजनों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में समाधि दे दी गई है। इस समय वे 56 वर्ष के थे।

Featured Image

बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी दिवंगत पुजारी शशिधर लिंग केदारनाथ समेत ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और मद्महेश्वर में अपनी सेवाऐ दे चुके थे, स्वास्थ्य कारणों से इन दिनों वे गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात थे। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चण्डीप्रसाद भट्ट, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष केदार सभी विनोद शुक्ला, अध्यक्ष श्री तुंगनाथ मंदिर समिति प्रकाश पुरोहित, पूर्व उपाध्यक्ष बीकेटीसी अशोक खत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल, ब्लाक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पाण्डेय, उपाध्यक्ष जिलापंचायत सुमन्त तिवाड़ी, श्री कार्तिकेय मंदिर समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी, विश्व मंगलम महायज्ञ समिति अध्यक्ष धीर सिंह नेगी, संयोजक हर्षवर्धन बेंजवाल, केदारनाथ दास सेवा मंडल अध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी,  कोषाध्यक्ष दिगपाल सिंह नेगी समेत गणमान्य लोगों ने अपनी श्रद्धाजंली अर्पित की है।