जून माह में गाँवों में जायेंगे अधिकारी, जन समस्याओं की सुनवाई और होगा निदान, डीएम रुद्रप्रयाग ने जारी किए आदेश
1 min read31/05/2023 3:34 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
राजस्व गांव में जन समस्याओं के निराकरण एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु अब सभी जिला स्तरीय अधिकारी जून माह में गाँवों का भ्रमण करेंगे। रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए बकायदा कार्यक्रम क्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसमें सभी अधिकारी आवंटित ग्राम पंचायतों में जाकर रात्रि प्रवास के साथ ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
Advertisement

Advertisement

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों में जाकर बैठक का आयोजन करते हुए क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निदान करने तथा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित/निर्माणाधीन पेंशनरों आदि का भी भौतिक स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। साथ ही कमियां पाए जाने पर उसकी सूचना से उन्हें एवं मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराएंगे। जिसमें प्रत्येक अधिकारी अपने गांव की समस्याओं के निस्तारण हेतु सभी संबंधित विभागों से समन्वय करें तथा निस्तारण हेतु स्वयं उत्तरदायी होंगे। भ्रमण के दौरान संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक, अध्यापक, प्रधानाचार्य एवं अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी एक टीम में होंगे जो लगातार गांव की गतिविधियों/समस्याओं की माॅनीटरिंग करेंगे।
Read Also This:
उन्होंने अवगत कराया है कि उनके द्वारा स्वयं विकास खंड अगस्त्यमुनि के फलासी गांव का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी तथा मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार विकास खंड जखोली के ग्राम पंचायत पांजणा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी बच्चवाड़ गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। उप वन संरक्षक अभिमन्यु विकास खंड ऊखीमठ के पाब जगपुड़ा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर मदोला गांव का भ्रमण करेंगे। इनके अलावा सहायक परियोजना निदेशक केके पंत मयकोटी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल जसोली, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा उनियाणा गांव तथा जखोली परमानंद राम सिरवाड़ी गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित करेंगे। इसके साथ ही अन्य सभी अधिकारी उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों में क्षेत्रीय जनता के साथ बैठक आयोजित कर संचालित योजनाओं का सत्यापन करेंगे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जून माह में गाँवों में जायेंगे अधिकारी, जन समस्याओं की सुनवाई और होगा निदान, डीएम रुद्रप्रयाग ने जारी किए आदेश
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129