“सासें नहीं होंगी कम, क्योंकि पीपल लगा रहे हैं हम“ – डॉ. बिष्ट
1 min read06/06/2023 6:57 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा मन्दाकिनी नदी के किनारे बने घाटों पर वृहद् सफाई अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. दलीपसिंह बिष्ट, जो पीपल मैन से विख्यात हैं, द्वारा घाट स्थल पर पीपल के पेड़ लगाये गये। जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी नपं ने ली।
Advertisement

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर नपं अध्यक्ष श्रीमती अरूणा बेंजवाल के नेतृत्व में मन्दाकिनी नदी पर बने घाटों पर वृहद् सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर घाट के आसपास वृक्षारोपण भी किया गया। नपं अध्यक्ष ने कहा कि नगर को साफ रखने के साथ इसके पर्यावरण का शुद्ध रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह तभी सम्भव होगा जब हम अधिक से अधिक वृक्ष लगायेंगे तथा उनका संरक्षण भी करेंगे। इस अवसर पर मौजूद पीपल मैन डॉ. दलीप सिंह बिष्ट ने “यादें-एक पर्यावरणीय अभियान“ के तहत घाट के दोनों ओर पीपल के पेड़ लगाये। कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग पर पीपल के अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाने चाहिए। जिससे यात्रा काल में वाहनों की भारी भीड़ के कारण पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। क्योंकि पीपल ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत है। उनका नारा भी यही है- “सासें नहीं होंगी कम, क्योंकि पीपल लगा रहे हैं हम“। वे सबको पीपल लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति को अपने प्रियजन की याद में एक पीपल अवश्य लगाना चाहिए। इसके लिए वे हर समय तैयार रहते हैं। क्योंकि उनकी गाड़ी में हर समय पीपल के पेड़ के साथ ही उनको लगाने के लिए गैंती, फावड़ा और पानी के डब्बे मौजूद रहते हैं। वे अब तक अपने अभियान के तहत रूद्रप्रयाग जनपद में ही लगभग 200 से अधिक पीपल के पेड़ लगा चुके हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ जितेन्द्र कुमार, नपं के अधिशासी अधिकारी कैलाश पटवाल, पंचायत कर्मी आशा, हेमन्त तिवारी, बृजमोहन बिष्ट, विपिन रावत सहित नपं के सभी पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
“सासें नहीं होंगी कम, क्योंकि पीपल लगा रहे हैं हम“ – डॉ. बिष्ट
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129