खेल मैदान अगस्त्यमुनि में 14 जून से होगा अण्डर 16 क्रिकेट ट्रायल
1 min read08/06/2023 5:23 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज – रूद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा जनपद की अण्डर 16 बालक वर्ग की क्रिकेट टीम के चयन हेतु 14 जून को खेल मैदान अगस्त्यमुनि में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए एसोसियेशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी एवं सचिव अरूण तिवारी ने बताया कि क्रिकेट एसोसियेशन ऑफ उत्तराखण्ड (सीएयू)के निर्देशानुसार जनपद की अण्डर 16 क्रिकेट टीम के चयन हेतु लीग/ट्रायल का आयोजन किया जाना है। जिला एसोसियेशन द्वारा अण्डर 16 चयन प्रक्रिया हेतु ट्रायल कम लीग प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है।14 जून को खेल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित ट्रायल के उपरान्त टीमों का गठन किया जायेगा। ट्रायल के बाद बनी टीमों के बीच लीग मैच कराये जायेंगे। लीग मैचों में प्रदर्शन के आधार पर जनपद की टीम का चयन किया जायेगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के समय खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र (डिजीटल), पिछले तीन वर्ष की स्कूलिंग प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। पंजीकरण हेतु अधिक जानकारी के लिए एसोसियेशन के कार्यालय अगस्त्यमुनि से सम्पर्क कर सकते हैं।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
खेल मैदान अगस्त्यमुनि में 14 जून से होगा अण्डर 16 क्रिकेट ट्रायल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129










