ऊखीमठ में भाजपा.महिला मोर्चा द्वारा लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित
1 min read09/06/2023 2:40 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
भारतीय जनता पार्टी ऊखीमठ मण्डल में भा.ज.पा.महिला मोर्चा द्वारा लाभार्थी लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित महिलाओं ने प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता भा.ज.पा.महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि सरकार महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपए तक का ॠण बिना व्याज के दिया जा रहा है।स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर स्थानीय उत्पादों बढ़ावा देने के अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से सरकार द्वारा मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहां कि इसके अलावा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती दर्शनी पंवार के संचालन में हुए कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मण्डल महामंत्री हेमलता, महिला मंगल दल अध्यक्ष मीरा देवी,पम्मी देवी, आशा देवी बर्त्वाल,नन्दा देवी बर्त्वाल,दीपा देवी बर्त्वाल,रंजू देवी, सुनीता देवी, प्रियंका देवी,सरिता देवी,माया देवी, शकुंतला, देवेश्वरी,दीपा, सावित्री, रूची, मीना,सरला, मंजू, अनीता,अमरा देवी आदि मौजूद थे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ऊखीमठ में भाजपा.महिला मोर्चा द्वारा लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129