पंचतत्व में विलीन हुए जवान अरविन्द सिंह, सेना और परिजनों ने दी अंतिम विदाई
1 min read
10/06/202312:19 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज – शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशा होगा। भारत माता की जय और शहीद अरविन्द सिंह अमर रहे के नारों के बीच सैंकड़ो की भीड़ में उमड़ी जनता ने आज जम्मू में तैनात 17 गढ़वाल राइफल के जवान अरविन्द सिंह को मंदाकिनी के तट परअन्तिम विदाई दी। बता दें रूद्रप्रयाग जिले की बड़मा पट्टी के स्वाड़ा (डंगवालगांव) निवासी 39 वर्षीय अरविंद रावत 17 गढ़वाल राइफल्स में ऊधमपुर जम्मू में तैनात थे। वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। बृहस्पतिवार को डयूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने कारण मिलिट्री हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई। शनिवार को सेना के वाहन द्वारा इनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव स्वाड़ा लाया गया। गाँव में उनके 80 वर्षीय पिता कुंवर सिंह रावत और माँ रहती है। पिता लंबे समय से बीमार है और जादा चल फिर नहीं सकते है। तिरंगे में लिपटा शव जैसे ही घर पहुंचा महौल गमगीन हो उठा। बूढ़ी आँखे नियति के खेल से स्तब्ध थी। शहीद की पत्नी राखी रावत और 8 वर्षीय बेटी आरोही फफकते हुए पिता की देह से लिपट गए। स्वाड़ा गाँव के पाण्डव चौक में शहीद के अंतिम दर्शन कराने के बाद परिजन शहीद के शव को पैतृक घाट पर ले गए। जहाँ सैनिक कल्याण अधिकारी रूद्रप्रयाग, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, एसडीएम जखोली चरणराम और सेना की ओर से कैप्टन अभिषेक सिंह ने पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीद की यूनिट 17 गढ़वाल से हवलदार कुलदीप सिंह गुसाई साथ में थे। पुष्प चक्र अर्पित करने के उपरांत सेना के जवानों द्वारा शहीद जवान को अंतिम सलामी देते हुए सेना द्वारा तिरंगे को शहीद के भाई हनुमंत सिंह और राजमोहन सिंह को सौंपा गया। जिसके बाद उनके द्वारा मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, अलोक रौथाण जिला मंत्री राशिसं , विक्रम झिंक्वाण अध्यक्ष प्राशिसं, सुरेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष शिसं, मनोज रौथाण पूर्व निदेशक जीएमवीएन, सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण रावत, शिक्षक उम्मेद सिंह रौथाण, उमादत्त सेमवाल, नवीन बिष्ट अध्यक्ष व्यापार संघ अगस्त्यमुनि, सतेन्द्र सिंह भंडारी समेत बड़ी संख्या में बड़मा पट्टी के ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्राद्धाजंली दी।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
पंचतत्व में विलीन हुए जवान अरविन्द सिंह, सेना और परिजनों ने दी अंतिम विदाई
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज - शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशा होगा। भारत माता की जय और शहीद अरविन्द सिंह अमर रहे के नारों के
बीच सैंकड़ो की भीड़ में उमड़ी जनता ने आज जम्मू में तैनात 17 गढ़वाल राइफल के जवान अरविन्द सिंह को मंदाकिनी के तट परअन्तिम विदाई दी। बता दें रूद्रप्रयाग
जिले की बड़मा पट्टी के स्वाड़ा (डंगवालगांव) निवासी 39 वर्षीय अरविंद रावत 17 गढ़वाल राइफल्स में ऊधमपुर जम्मू में तैनात थे। वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए थे।
बृहस्पतिवार को डयूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने कारण मिलिट्री हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई।
शनिवार को सेना के वाहन द्वारा इनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव स्वाड़ा लाया गया। गाँव में उनके 80 वर्षीय पिता कुंवर सिंह रावत और माँ रहती है। पिता
लंबे समय से बीमार है और जादा चल फिर नहीं सकते है। तिरंगे में लिपटा शव जैसे ही घर पहुंचा महौल गमगीन हो उठा। बूढ़ी आँखे नियति के खेल से स्तब्ध थी। शहीद की
पत्नी राखी रावत और 8 वर्षीय बेटी आरोही फफकते हुए पिता की देह से लिपट गए। स्वाड़ा गाँव के पाण्डव चौक में शहीद के अंतिम दर्शन कराने के बाद परिजन शहीद के शव को
पैतृक घाट पर ले गए। जहाँ सैनिक कल्याण अधिकारी रूद्रप्रयाग, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, एसडीएम जखोली चरणराम और
सेना की ओर से कैप्टन अभिषेक सिंह ने पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीद की यूनिट 17 गढ़वाल से हवलदार कुलदीप सिंह गुसाई साथ में थे। पुष्प चक्र अर्पित करने के उपरांत सेना के जवानों द्वारा शहीद जवान को अंतिम सलामी देते हुए
सेना द्वारा तिरंगे को शहीद के भाई हनुमंत सिंह और राजमोहन सिंह को सौंपा गया। जिसके बाद उनके द्वारा मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, अलोक रौथाण जिला मंत्री राशिसं , विक्रम झिंक्वाण अध्यक्ष प्राशिसं, सुरेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष
शिसं, मनोज रौथाण पूर्व निदेशक जीएमवीएन, सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण रावत, शिक्षक उम्मेद सिंह रौथाण, उमादत्त सेमवाल, नवीन बिष्ट अध्यक्ष व्यापार संघ
अगस्त्यमुनि, सतेन्द्र सिंह भंडारी समेत बड़ी संख्या में बड़मा पट्टी के ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्राद्धाजंली दी।