केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लग रहा जाम, स्यालसौड़ में बैरियर लगाकर रोक रही है पुलिस
1 min read10/06/2023 4:16 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज – केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुण्ड से गुप्तकाशी तथा व्यूंग गाड़ से फाटा में जाम की स्थिति होने पर पुलिस द्वारा स्यालसौड़ में बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि सदानन्द पोखरियाल ने बताया कि केदारनाथ यात्रा अपने चरम पर है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन रूद्रप्रयाग से केदारनाथ की ओर आ रहे हैं। यात्रा में बढ़ी संख्या में यात्री वाहनों के आने से कुण्ड तथा गुप्तकाशी के बीच कई बार भारी जाम लग जा रहा है। ऐसी ही स्थिति व्यूंग गाढ़ एवं फाटा के बीच भी हो रही है। जिससे यात्रियों को भारी कष्ट उठाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यालसौड़ में बैरियर लगाकर वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जा रहा है। राजमार्ग पर जाम की स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को छोड़ा जा रहा है। जिससे यातायात सुविधाजनक हो सके।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लग रहा जाम, स्यालसौड़ में बैरियर लगाकर रोक रही है पुलिस
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129