खुशखबरी: पहाड़ की बेटी ‘प्रीति’ बनीं स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर
1 min read12/06/2023 7:43 pm
दस्तक पहाड न्यूज – एक बार फिर बेटी की कामयाबी ने हल्द्वानी का नाम रौशन किया है। गैस गोदाम रोड दुर्गा विहार निवासी प्रीति तिवारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर बनी हैं। उन्होंने अक्टूबर में कार्यभार संभाला था। हल्द्वानी आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से शिक्षा हासिल करने वाली प्रीति तिवारी ने राजस्थान से बीएससी और स्टेटिक्स में एमएससी की डिग्री 2017 में हासिल की और फिर सविल सर्विसेज की तैयारियों में जुट गई थी।
पहले प्रयास में उन्हें कामयाबी नहीं मिली लेकिन इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा-2019 में प्रीति ने ऑल इंडिया में नवीं रैंक हासिल की। पिता मोहन चंद्र तिवारी एचएमटी में थे। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। वहीं मां रजनी तिवारी गृहणी हैं।
Advertisement

Advertisement

प्रीति की कहानी भी एक मध्यमवर्गीय परिवार जैसी है लेकिन उन्होंने तमाम बाधाओं को पार कर कामयाबी हासिल की। बता दें कि प्रीति को परास्नातक की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। हल्द्वानी के लिए ये गर्व की बात है कि यहां की बेटी भारत सरकार के मंत्रालय में नियुक्ति मिली है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
खुशखबरी: पहाड़ की बेटी ‘प्रीति’ बनीं स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129