इंडिया नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की टॉप 10 में पहुंची उत्तराखंड की बेटी दीक्षा
1 min read13/06/2023 6:38 am
दस्तक पहाड न्यूज –
उत्तराखण्ड राज्य की बेटी दीक्षा अग्रवाल ( पुत्री अतुल अग्रवाल ) UYSF इंडिया नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 भुवनेश्वर उड़ीसा में 2 जून से 4 जून तक नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए राज्य का नाम रोशन किया | नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दीक्षा अग्रवाल ने योगासनों का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप टेन में अपना स्थान बनाया | नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर उड़ीसा में राज्य से अकेली बेटी दीक्षा अग्रवाल थी। दीक्षा अग्रवाल के द्वारा पूर्व में भी नैनीताल जिला योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप वर्ष 2022 में रामनगर में हुई प्रथम स्थान प्राप्त किया था। महर्षी पतंजलि योगा चैंपियनशिप जो कि हल्द्वानी में आयोजित हुई उस में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उत्तराखंड जिला योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप जो कि वर्ष 2022 में ऋषिकेश में आयोजित की गई थी उस में तीसरा स्थान प्राप्त किया था
WFF योगा उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप जो कि हरिद्वार में आयोजित की गई थी उसमें दीक्षा अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया था।
Advertisement

Advertisement

दीक्षा अग्रवाल अपनी इस सफलता से काफी उत्साहित नज़र आई दीक्षा का कहना है कि योगा हमारी एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर और आत्मा ( ध्यान ) को एकरूप करना ही योग कहलाता है। मन को शब्दों से मुक्त करके अपने आपको शांति और रिक्तता से जोडने का एक तरीका है योग। योग समझने से ज्यादा करने की विधि है। योग साधने से पहले योग के बारे में जानना बहुत जरुरी है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
इंडिया नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की टॉप 10 में पहुंची उत्तराखंड की बेटी दीक्षा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129