रेड़ी फड़ के नाम पर बाहरी लोगों के खिलाफ गंगोत्री धाम में उबाल, नगर व्यापार मंडल ने किया बाजार बंद
1 min read
13/06/20232:30 pm
दस्तक पहाड न्यूज / उत्तराखंड
गंगोत्री धाम में बढ़ते रेड़ी और फड़ व्यापारियों के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि गंगोत्री धाम में बाहर से आने वाले लोगों को कोई सत्यापन नहीं किया गया है। शनिवार को गंगोत्री धाम के नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर धाम के सभी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल का कहना है कि गंगोत्री धाम में अन्य प्रदेशों से कई लोग पहुंचे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि वहीं इन लोगों को सत्यापन तक पुलिस नहीं करती है। साथ ही व्यापार मंडल ने पहले ही प्रशासन को अवगत करवा दिया था कि गंगोत्री धाम के मुख्य गेट से बाहर पार्किंग और हाईवे पर किसी प्रकार की रेड़ी और फड़ नहीं लगनी चाहिए लेकिन आज स्थिति यह है कि हाईवे पर फड़ लगाई जा रही है। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि गंगोत्री धाम में जो रेड़ी व फड़ सहित माला आदि बेचने वाले लोग आए थे उन्हें वहां से हटा दिया गया है। वहीं व्यापारियों से दुकानें खोलने का अनुरोध किया गया है।
गंगोत्री धाम का बाजार सुबह ही व्यापारियों ने बंद कर दिया था। इससे धाम पहुंचने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। स्थिति यह थी कि यात्रियों को गंगाजल भरने के लिए केन तक नहीं मिली। वहीं यात्री भोजन, पानी के लिए भी धाम में तरसते रहे। व्यापार मंडल के निर्देश पर किसी ने अपनी दुकान नहीं खोली।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
रेड़ी फड़ के नाम पर बाहरी लोगों के खिलाफ गंगोत्री धाम में उबाल, नगर व्यापार मंडल ने किया बाजार बंद
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज / उत्तराखंड
गंगोत्री धाम में बढ़ते रेड़ी और फड़ व्यापारियों के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि गंगोत्री धाम में बाहर से आने
वाले लोगों को कोई सत्यापन नहीं किया गया है। शनिवार को गंगोत्री धाम के नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर धाम के सभी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल का कहना है कि गंगोत्री धाम में अन्य प्रदेशों से कई लोग पहुंचे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि वहीं इन लोगों को सत्यापन तक पुलिस नहीं करती है। साथ ही व्यापार मंडल ने पहले ही प्रशासन को अवगत करवा दिया था कि गंगोत्री धाम के
मुख्य गेट से बाहर पार्किंग और हाईवे पर किसी प्रकार की रेड़ी और फड़ नहीं लगनी चाहिए लेकिन आज स्थिति यह है कि हाईवे पर फड़ लगाई जा रही है। हर्षिल थानाध्यक्ष
दिलमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि गंगोत्री धाम में जो रेड़ी व फड़ सहित माला आदि बेचने वाले लोग आए थे उन्हें वहां से हटा दिया गया है। वहीं व्यापारियों से
दुकानें खोलने का अनुरोध किया गया है।
गंगोत्री धाम का बाजार सुबह ही व्यापारियों ने बंद कर दिया था। इससे धाम पहुंचने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। स्थिति यह थी कि यात्रियों को
गंगाजल भरने के लिए केन तक नहीं मिली। वहीं यात्री भोजन, पानी के लिए भी धाम में तरसते रहे। व्यापार मंडल के निर्देश पर किसी ने अपनी दुकान नहीं खोली।