दीपक बेंजवाल  / अगस्त्यमुनि दस्तक पहाड न्यूज  - बाबा केदारनाथ की धरती देश दुनिया के लिए आस्था का सर्वोच्च शिखर है, वही बाबा केदार की कृपा यहाँ के निवासियों पर भी बरसती रहती है। केदार घाटी की बेटी स्नेहा नेगी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

Featured Image

स्नेहा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो में वैज्ञानिक बनी है। परिणाम आने के बाद स्नेहा नेगी के परिवार में खुशी का माहौल है, दूर-दूर से लोग उनको बधाइयां दे रहे हैं, स्नेहा नेगी की इस सफलता ने न सिर्फ रुद्रप्रयाग और श्रीकोट का बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले की निवासी स्नेहा नेगी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में कंप्यूटर साइंस से संबंधित वैज्ञानिकों के पदों के लिए भर्ती में भाग लिया था, इस भर्ती का परिणाम आ गया है और इसमें स्नेहा को सफलता मिली है।बता दें कि स्नेहा ने सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट श्रीनगर गढ़वाल से अपनी पढ़ाई की। हाल में वह श्रीकोट में रहती है।घुडदौडी इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी से बीटेक एमटेक किया है। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 में आल इंडिया गेट एक्जाम में 80वीं रैंक हासिल की। अब वह (ISRO) इसरो में वैज्ञानिक बनीं है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों और माता पिता को दिया है। दस्तक  पहाड परिवार की ओर से पहाड की इस होनहार बिटिया को ढेर सारी बधाईयाँ। बाबा केदार की कृपा आप पर सदा बनी रहे।