केदारनाथ धाम पहुँचे सीएम धामी, पूजा के साथ लिया निर्माण कार्यो का जायजा, महाआपदा की दसवीं बरसी आज
1 min read
16/06/202311:28 am
दस्तक पहाड न्यूज / केदारनाथ
केदारनाथ आपदा के दस साल बाद धाम सरकारों द्वारा लगातार किए जा रहे निर्माण कार्यों ने फिर से बाबा केदार के धाम में श्रद्धालुओं की भीड के साथ रौनक लौटा दी है। शुक्रवार सुबह सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुँचे। इसके बाद सीएम ने केदारपुरी में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।
केदारनाथ आपदा के 10 साल पूरे हो चुके हैं। 16-17 जून 2013 को भीषण आपदा आई थी। आपदा के बाद से ही केदारनाथ को सजाने संवारने का काम किया जा रहा है, सीएम धामी ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। केदारपुरी का पुनर्निर्माण पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है लिहाजा इसे जल्द से जल्द पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए। अभी काफी कुछ होना बाकी है। आज शुक्रवार सुबह सीएम धामी स्थलीय निरीक्षण के केदारनाथ धाम पहुंचे। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 148 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। 16 जून 2013 को आई आपदा से केदारनाथ मंदिर को छोड़ कर बाकी सब कुछ ध्वस्त हो गया था। हजारों लोगों को आपदा में जान गंवानी पड़ी थी।
केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। पहले चरण में मंदिर परिसर का विस्तार, संगम के समीप गोल प्लाजा और मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर कटवा पत्थर बिछाया गया। साथ ही मंदाकिनी नदी के तट पर सुरक्षा कार्य, सेंट्रल स्ट्रीट, आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती आस्था पथ व घाट, मंदिर परिसर के दोनों तरफ भवनों की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण, ध्यान गुफा का निर्माण किया गया। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत के पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
केदारनाथ धाम पहुँचे सीएम धामी, पूजा के साथ लिया निर्माण कार्यो का जायजा, महाआपदा की दसवीं बरसी आज
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज / केदारनाथ
केदारनाथ आपदा के दस साल बाद धाम सरकारों द्वारा लगातार किए जा रहे निर्माण कार्यों ने फिर से बाबा केदार के धाम में श्रद्धालुओं की भीड के साथ रौनक लौटा दी
है। शुक्रवार सुबह सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुँचे। इसके बाद सीएम ने केदारपुरी में चल रहे निर्माण कार्यों का
जायजा भी लिया।
केदारनाथ आपदा के 10 साल पूरे हो चुके हैं। 16-17 जून 2013 को भीषण आपदा आई थी। आपदा के बाद से ही केदारनाथ को सजाने संवारने का काम किया जा रहा है, सीएम धामी ने कहा कि
निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। केदारपुरी का पुनर्निर्माण पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है लिहाजा इसे जल्द से जल्द पूरा करने की हर संभव कोशिश की
जा रही है। आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए। अभी काफी कुछ होना बाकी है। आज शुक्रवार सुबह सीएम धामी स्थलीय निरीक्षण के केदारनाथ धाम
पहुंचे। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 148 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। 16 जून
2013 को आई आपदा से केदारनाथ मंदिर को छोड़ कर बाकी सब कुछ ध्वस्त हो गया था। हजारों लोगों को आपदा में जान गंवानी पड़ी थी।
केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। पहले चरण में मंदिर परिसर का विस्तार, संगम के समीप गोल प्लाजा और मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर
कटवा पत्थर बिछाया गया। साथ ही मंदाकिनी नदी के तट पर सुरक्षा कार्य, सेंट्रल स्ट्रीट, आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती आस्था पथ व घाट, मंदिर परिसर के
दोनों तरफ भवनों की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण, ध्यान गुफा का निर्माण किया गया। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत के पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे
हैं।