पहाड़ में नशे का हाई अलर्ट, ऊखीमठ पुलिस ने चरस के साथ किया युवा को गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही
1 min read20/06/2023 6:30 pm
दस्तक पहाड न्यूज / ऊखीमठ
चरस के साथ एक व्यक्ति को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की एस0ओ0जी0 ने गिरफ्तार किया है। रूद्रप्रयाग पुलिस युवा वर्ग में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोके जाने हेतु स्कूलों व छात्र-छात्राओं के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक कर रही है। साथ ही नशा माफियाओं के खिलाफ भी लगातार सर्च आपरेशन किए जा रहे है।
Advertisement

सोमवार को जिले की एस0ओ0जी टीम द्वारा आलोक नेगी पुत्र श्री जयवीर नेगी निवासी ग्राम मक्कूमठ, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के कब्जे से 110 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिसके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पहाड़ में नशे का हाई अलर्ट, ऊखीमठ पुलिस ने चरस के साथ किया युवा को गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129