ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 2 जुलाई से प्रारंभ होगा रामकथा का भव्य आयोजन
1 min read29/06/2023 7:12 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
दस्तक पहाड न्यूज – भगवान केदारनाथ और मध्यमहेश्वर की शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पहली बार आगामी दो जुलाई से राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।कथा के सफल आयोजन के लिए बैठक कर राम कथा आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है।
Advertisement

Advertisement

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर मे आगामी दो जुलाई से 10 जुलाई तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा।कथा के सफल आयोजन के लिए ऊखीमठ पंचगाई की महिलाओं ने बैठक कर राम कथा आयोजन समिति का गठन कर लिया है जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा को संरक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही अध्यक्ष श्रीमती कुंवरी पुष्पवान, सचिव अंजना रावत, उपाध्यक्ष सुन्दरी देवी सिद्ध, कोषाध्यक्ष ऊषा भट्ट, एवं व्यवस्थापक श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल को बनाया गया है। आयोजन समिति के संरक्षक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने बताया कि नगर पंचायत ऊखीमठ के गांधीनगर, उदयपुर, ओंकारेश्वर एवं भट्टेश्वर वार्ड की महिलाओं के साथ ही डुंगर-सेमला,पठाली,किमाणा-पैंज की महिलाओं के सहयोग से क्षेत्र में पहली बार राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक राधिका जोशी को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर स्थानीय गांववासी उत्साहित हैं।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 2 जुलाई से प्रारंभ होगा रामकथा का भव्य आयोजन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129