विनोद नौटियाल  / ऊखीमठ । दस्तक पहाड न्यूज  - भगवान केदारनाथ और बाबा मध्यमहेश्वर की शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा भव्य जल कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गयी है। कथा के शुभारंभ से पहले 151 कन्याओं और महिलाओं ने पीले परिधानों के साथ भव्य जल कलश शोभा यात्रा निकालकर विश्व कल्याण एवं क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह बना हुआ है।

Featured Image

रविवार को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित कथा स्थल से ठीक 11बजे आयोजक मण्डल के पदाधिकारी , सदस्य, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु स्थानीय वाध्य यंत्रों के साथ बाबा भोलेनाथ के जयकारों और जय श्रीराम के उद्घघोष के साथ भटवाड़ी गांव के प्राकृतिक जल स्रोत पर पहुंचे जहां पर आचार्य राजन सेमवाल, गिरीश सेमवाल, विनोद जमलोकी,विश्वमोहन जमलोकी,वेद प्रकाश जमलोकी ने सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए यज्ञ प्रक्रिया सम्पन की जिसके बाद जल कलश यात्रा प्रारंभ हुई। 11:30 बजे 151 जल कलशो से सजी भव्य व दिव्य शोभा / जल कलश यात्रा ओकारेश्वर मन्दिर के लिए रवाना हुई! शोभा / जल कलश यात्रा के ओकारेश्वर मन्दिर पहुंचने पर वहाँ पूर्व से मौजूद राम भक्तों ने शोभा/ जल कलश यात्रा का पुष्प अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया। शोभा / जल कलश यात्रा ने ओकारेश्वर मन्दिर व व्यासपीठ की एक परिक्रमा की तथा प्रधान जल कलश से भगवान ओकारेश्वर व व्यासपीठ का जलाभिषेक किया गया शेष जल कलशो का जल राम भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। श्रीराम कथा के शुभारंभ करते हुए व्यासपीठ पर विराजमान केदार घाटी की प्रसिद्ध कथावाचक राधिका जोशी केदारखण्डी ने राम नाम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि जीवन का आधार ही राम नाम है और राम नाम सबसे बड़ा मंन्त्र है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल, वरिष्ठ पुजारी शिव शंकर लिंग, संरक्षक / नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भटट्, प्रधान सन्दीप पुष्वाण, प्रर्मिला देवी, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, व्यवस्थापक राजेश्वरी सेमवाल, संयोजक सुन्दरी सिद्ध, अध्यक्ष कुवरी पुष्वाण, सचिव अंजना रावत, कोषाध्यक्ष ऊषा भटट्, पवन राणा, प्रदीप धर्म्वाण, कुब्जा धर्म्वाण, अनुसूया प्रसाद भटट्, मगनानन्द भटट्, बबलू जंगली, रमेश नौटियाल, सरला रावत,पूजा देवी, रवीन्द्र रावत, रेखा रावत, सुधा नेगी, हेमलता नौटियाल,, पूनम नौटियाल,मन्दिर समिति प्रशासनिक अधिकारी, यदुवीर पुष्पवान आयोजक मण्डल व विभिन्न महिला मंगल दलो, कीर्तन मण्डलियो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों राम भक्त मौजूद थे!