घायल व्यक्तियों की आड़ में ले जा रहे थे कीड़ा जडी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read09/07/2023 4:07 pm
दस्तक पहाड न्यूज / चमोली
घायल व्यक्तियों की आड़ में अवैध कीड़ा जडी का परिवहन कर रहे तस्कर को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बता दें भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित अवैध वन संपदा की तस्करी पर रोकथाम व अवैध तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु कड़ी कार्यवाही आजकल जोरों पर है। कोतवाली जोशीमठ क्षेत्र में वन्य उपज की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08/07/2023 की शाम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी की एक ग्रे कलर की कार में कुछ व्यक्ति बैठे हैं जिनमे से दो तीन चोटिल अवस्था में बैठे हैं और चमोली की तरफ जा रहे हैं, उनमे से किसी के पास अवैध कीड़ा जड़ी हो सकती हैं, चोटिल और घायल व्यक्तियों की आड़ में कीड़ा जड़ी सप्लाई कार सकते हैं। इस सूचना पर हेलंग बाजार में पुल के पास एस0ओ0जी0 चमोली की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध फोर्ड फीस्टा कार ग्रे कलर न0 UK 07AN 7851 को रोककर उसमे बैठे चारों व्यक्ति 1-मुकेश पुत्र बलवंत सिंह 2-प्रदीप पुत्र बलवंत सिंह 3- नरेन्द्र पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गण ग्राम सुभाई कोतवाली जोशीमठ जनपद चमोली 4-गगनवीर पुत्र करमवीर निवासी म. न. 21 एल मोहित विहार जे. एम.एस. रोड काँवली थाना बसंत बिहार देहरादून की तलाशी ली गयी तो प्रदीप और नरेंद्र उपरोक्त चोटिल अवस्था में पाए गए और मुकेश द्वारा इनके साथ उपचार हेतु जाना बताया और इस गाड़ी से जोशीमठ से लिफ्ट लेना तथा उपचार व सी. टी. स्कैन हेतु गोपेश्वर अस्पताल जाना बताया गयी। जिनसे तलाशी में कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई जिनको पूछताछ के बाद एवं काफी चोटिल होने के कारण उपचार हेतु भेजा गया तथा चौथे व्यक्ति गगनबीर पुत्र कर्मबीर निवासी म. न.21 एल मोहित विहार जे एम. एस. रोड काँवली थाना बसंत बिहार देहरादून हाल द्रोणा बॉयज हॉस्टल राजा रोड थाना सेलाकुई देहरादून उम्र -43 वर्ष के पास से दो पैकट में रखी 250 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी (यारसा गम्बू )बरामद हुई एवं गाड़ी में रखा हुआ इलेक्ट्रोनिक तराजू व 20000/ ₹ नगद बरामद हुए हैं। अभियुक्त को मय बरामद माल के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली जोशीमठ लाकर अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
घायल व्यक्तियों की आड़ में ले जा रहे थे कीड़ा जडी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129