रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, शासन ने जारी किया आदेश
1 min read10/07/2023 5:40 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
शासन के निर्देशों के अनुपालन में लगातार हो रही बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत हाई वे व संपर्क मार्गों पर रात्रि 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं व सैन्य वाहनों के अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है l
Advertisement


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि बरसात में हाईवे व अन्य संपर्क मार्गों पर गिरते पत्थर, भू-स्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से जिला प्रशासन द्वारा रात्रि 8 बजे के बाद आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी तरह के वाहन संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है l उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश में सुरक्षा के दृष्टिगत रात को 8 बजे से सुबह 5 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है l बताया कि आपातकालीन व सैन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी l
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, शासन ने जारी किया आदेश
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









