दस्तक पहाड न्यूज  / देहरादून  उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा समूह 'ग' के अन्तर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक (Cooperative Supervisor) के 02 पदों तथा पर्यावरण पर्यवेक्षक (Environment Supervisor) के 53 पदों अर्थात कुल 55 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा से चयन हेतु दिनांक 31 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गये हैं।

Featured Image

यूकेपीएससी के दोनों पदों के लिए आयु 18 से 42 वर्ष के भीतर है और सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट है। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए और अनुभव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लिखित परीक्षा के आधार पर जो 2 श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। आवेदन कैसे करें उम्मीदवारों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ukpscnet.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।