चिकित्सक के साथ की मारपीट, तो पुलिस ने आरोपी चार युवकों को भेजा जेल
1 min read12/07/2023 4:44 pm
दस्तक पहाड न्यूज / चमोली
चिकित्सक के साथ मारपीट प्रकरण में वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Advertisement

Advertisement

दिनांक 10/07/2023 को डॉ रोहित चौहान चिकित्सक सीएचसी नन्दानगर के साथ ड्यूटी के दौरान 06 युवकों द्वारा मारपीट,गाली गलौच,जान से मारने की धमकी दी गयी थी । जिसपर उक्त तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 08/23 पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 11/07/2023 को दो अभियुक्तों को सीएचसी घाट के पास से गिरफ्तार किया था। चिकित्सक पर हमला करने सम्बन्धी प्रकरण में शेष बचे आरोपियों की तलाश में जुटी थाना नन्दानगर पुलिस टीम ने घटनाक्रम में वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों 1- चरण सिंह नेगी पुत्र स्व0 कमल सिंह नेगी उम्र 36 वर्ष 2- प्रेम सिंह भंडारी पुत्र आनन्द सिंह उम्र-46 वर्ष 3- गोविन्द सिंह भंडारी पुत्र कलम सिंह उम्र- 54 वर्ष 4- प्रदीप सिंह भंडारी पुत्र सबर सिंह उम्र-27 वर्ष निवासी उपरोक्त ग्राम मोख तल्ला नन्दानगर घाट चमोली को आज दिनांक 12/07/2023 को दानू हार्डवेयर की दुकान के पास से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
चिकित्सक के साथ की मारपीट, तो पुलिस ने आरोपी चार युवकों को भेजा जेल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129