उत्तराखण्ड में 14-15 को बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी
1 min read13/07/2023 3:11 pm
दस्तक पहाड न्यूज / देहरादून
उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
Advertisement

प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग दीपेंद्र सिंह नेगी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि संपूर्ण राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल-भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशानुसार संभावित आपदाओं के न्यूनीकरण व प्रबंधन के दृष्टिकोण से जनपद के अंतर्गत समस्त विद्यालयों (निजी व सरकारी) एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 14 व 15 जुलाई को सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापकों व कर्मचारियों सहित दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक,बेसिक सहित जिला कार्यक्रम अथिकारी बाल विकास को शासन से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखण्ड में 14-15 को बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









