पूर्व बीकेटीसी सदस्य 72 वर्षीय चण्डी प्रसाद शैव का हुआ निधन, शोक की लहर
1 min read16/07/2023 9:22 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
पूर्व बीकेटीसी के सदस्य,पूर्व क्षेपंस व ठेकेदार संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे चण्डी प्रसाद शैव के आकस्मिक निधन पर जनप्रतिनिधियों,स्थानीय लोगों,स्वयंसेवी संस्थाओं,ठेकेदार संघ एवं कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया। ऊखीमठ डंगवाड़ी निवासी 72 वर्षीय चण्डी प्रसाद शैव विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके बाद शनिवार देर रात उनका निधन हुआ। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने वाले चण्डी प्रसाद शैव का रविवार को जैबिरि के निकट मंदाकिनी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र नागेन्द्र शैव एवं चक्रधर शैव ने मुखाग्नि दी।चण्डी प्रसाद शैव लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। उनके निधन पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आशा नौटियाल, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय,विधायक शैलारानी रावत,पूर्व विधायक मनोज रावत,ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय,पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट,नगर अध्यक्ष विजय राणा,पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्पवान,कार्याधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी,पुजारी गुरुलिंग,आचार्य विश्वमोहन जमलोकी,व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनन्द सिंह रावत,वसन्ती रावत, रणजीत सिंह रावत,,पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, वन पंचायत सरपंच पवन राणा, नगर पंचायत सभासद प्रदीप धर्मवाण, रवीन्द्र रावत, पूजा देवी, सरला देवी कुशाल सिंह नेगी,विनोद रावत, बबलू जंगली, नवदीप सिंह नेगी, हरिमोहन भट्ट,विजेंद्र सिंह नेगी आदि ने शोक व्यक्त किया।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पूर्व बीकेटीसी सदस्य 72 वर्षीय चण्डी प्रसाद शैव का हुआ निधन, शोक की लहर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129