केदारघाटी में बारिश से बंद हुई सड़के, फाटा में एक रेस्टोरेंट भू-धंसाव का शिकार, बड़े जलस्तर के कारण मंदाकिनी नदी दिखा रही है रौद्र रूप
1 min read18/07/2023 10:35 am
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
जनपद रुद्रप्रयाग में निरन्तर हो रही तेज बारिश के कारण ब्यूंग गाड, तरसाली, फाटा, बांसवाड़ा, तिलवाड़ा जैसे विभिन्न स्थानों पर बोल्डर सड़क पर आने के कारण मार्ग बाधित चल रहे हैं। हालांकि इसे खोलने के प्रयास किए जा रहे है। वही लगातार बारिश के चलते फाटा के आगे चमड़ी में बंगला रोड़ पर एक रेस्टोरेंट के धंसाव का शिकार हो गया है। इस रेस्टोरेंट में काम कर रहे दो शख्स भी लापता बताऐ जा रहे है। बताया जा रहा है कि देर रात हुई भारी बारिश से भारी संख्या में मलबा और पानी रेस्टोरेंट के ऊपर गया, जिससे रेस्टोरेंट का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह स्थानीय लोगों द्वारा दोनो युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
Advertisement

Advertisement

वही केदार घाटी में हो रही लगातार बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बड़ गया है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, तीर्थ यात्रियों को नदी की ओर न जाने की चेतावनी जारी की है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारघाटी में बारिश से बंद हुई सड़के, फाटा में एक रेस्टोरेंट भू-धंसाव का शिकार, बड़े जलस्तर के कारण मंदाकिनी नदी दिखा रही है रौद्र रूप
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129