भारी बारिश से फाटा के चमड़ी बाजार में ढहा रेस्टोरेंट, पुलिस के जवानों ने जान जोखिम में डालकर मलबे से सुरक्षित निकाले दो युवक
1 min read18/07/2023 11:55 am
भानुप्रकाश भट्ट / फाटा
दस्तक पहाड न्यूज- केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा कस्बे के निकट चमड़ी में सोमवार हुई भारी बारिश के कारण आए मलबे से एक रेस्टोरेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें सोमवार रात से लगातार बारिश जारी थी, रात सड़क के ऊपरी हिस्से से बड़ी संख्या में मलबा सड़क के किनारे स्थित केदार वाटिका रेस्टोरेंट की तरफ आया और देखते ही देखते रेस्टोरेंट का एक हिस्सा -भू धंसाव की भेंट चड़ गया। इसे दो युवकों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई।
Advertisement

Advertisement

मंगलवार सुबह स्थानीय निवासियों की सूचना पर फाटा पुलिस चौकी एस आई विजय सैलानी, कांस्टेबल विक्रम चंद्रवाल और का. शैलेन्द्र ने घटनास्थल पर पहुँच कर मलबे में फंसे दो युवक नवीन मेंगवाल पुत्र त्रिपन सिंह ग्राम गेठणा बागंर और अरविन्द ग्राम उत्तर्सू बांजणा को सुरक्षित निकाल लिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Read Also This:
रेस्क्यू आपरेशन के दौरान बार बार मलबा आता रहा जिससे घायलों को निकालने भारी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन पुलिस के जवानों ने जान जोखिम में डालते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दोनो युवको को सुरक्षित निकाल लिया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एस आई विजय सैलानी, कांस्टेबल विक्रम और शैलेन्द्र को भी हल्की फुल्की चोटे आई है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
भारी बारिश से फाटा के चमड़ी बाजार में ढहा रेस्टोरेंट, पुलिस के जवानों ने जान जोखिम में डालकर मलबे से सुरक्षित निकाले दो युवक
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129