दस्तक पहाड न्यूज  / चमोली उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट फैलने से  मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। वहीं इसकी चपेट में आकर कई झुलस गए हैं। घायल हुए लोगों में चमोली के दरोगा भी शामिल हैं। फिलहाल घायलों को एम्स एयरलिफ्ट किए जा रहा है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में चमोली हो सकते हैं रवाना। कार्यक्रम हुआ जारी। वर्षा रुकने का किया जा रहा है इंतज़ार। वह मृतक के परिवारजनों के साथ साथ पीड़ितों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Featured Image

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चमोली जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सीएम पुष्कर धामी ने दिए जांच के आदेश चमोली में हुए दर्दनाक हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों की सूची  1 - उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी 2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली, उम्र 55 3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष 4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली 5- सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष 6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33 7-रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष 8- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33 9- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष 10- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी 11- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष 12- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष 13- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष 14- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष 15- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी 16- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र- 33 17- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष