देवरिया ताल विकास महोत्सव आयोजन के लिए कार्यकारिणी गठित, दिलवर नेगी बने अध्यक्ष
1 min read23/07/2023 2:13 pm
दस्तक पहाड न्यूज / ऊखीमठ
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले देवरियाताल मेले के लिए देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है जिसमें सर्वसम्मति से दिलवर सिंह नेगी को समिति का अध्यक्ष तथा योगेन्द्र सिंह नेगी को सचिव बनाया गया है।
Advertisement

ब्लाक सभागार ऊखीमठ में आयोजित बैठक में देवरियाताल विकास महोत्सव समिति के अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने कार्यकाल पूर्ण होने की दशा में अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिससे पुरानी कार्यकारिणी भंग हो गई। जिसके बाद बैठक में मेलाधिकारी के रूप में मौजूद तहसीलदार दीवान सिंह राणा की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी, सचिव योगेन्द्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष प्रेमलता पन्त, प्रमिला त्रिवेदी, महावीर सिंह नेगी तथा कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह नेगी को बनाया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक समिति में पदेन संरक्षक होंगे। सभी ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,वन पंचायत सरपंच, युवक मंगल दल अध्यक्ष तथा महिला मंगल दल अध्यक्ष समिति के सदस्य होंगे।नव नियुक्त अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने कहा कि मेले को भव्य रूप देने के लिए जल्द ही ऊखीमठ, मनसूना और सारी में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपसमितियों का गठन कर लिया जायेगा।
Read Also This:
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, नायाब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत, प्रधान संन्दीप पुष्पवान, मनोरमा देवी, कुंवर सिंह बज्वाल, बीरेंद्र सिंह राणा,चन्द्रमोहन उखियाल,बसन्ती रावत,नन्दन सिंह रावत,प्रकाश रावत, जगदीश लाल, गजपाल भट्ट, जसबीर नेगी, मनोज नेगी, जगदीश नेगी, भारत सिंह नेगी, देवेन्द्र नेगी, रवीन्द्र पुष्पवान, डॉ अंजनेश पंवार, कुलदीप रावत, कैलाश पुष्पवान, महेश बर्त्वाल, कुंवर सिंह नेगी,वन पंचायत सरपंच पवन राणा, सभासद रवीन्द्र रावत, नागेन्द्र राणा, शंकर स्वामी, विनोद रावत गजपाल रावत आदि मौजूद थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
देवरिया ताल विकास महोत्सव आयोजन के लिए कार्यकारिणी गठित, दिलवर नेगी बने अध्यक्ष
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129