भगवती शैव / अनसूया प्रसाद मलासी ऊखीमठ / अगस्त्यमुनि - नगर में एक बार फिर बंदरों ने हमला कर एक महिला को गम्भीर घायल किया। लगातार बढ़ रही घटनाओं ये बावजूद भी नगर पंचायत व प्रशासन कोई कदम नहीं उठा पा रहा है। सोमवार को गांधीनगर वार्ड निवासी श्रीमती पुष्पा देवी (55 वर्ष) पत्नी श्याम लाल पर बंदरों के झुंड ने हमला किया। जिसके बाद घायलावस्था में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। ऊखीमठ नगर में आए दिन बंदर राहगीरों को काट रहे हैं जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों

Featured Image

से हमले एक सप्ताह के भीतर यह चौथी घटना है। आए दिन बंदरो द्वारा लोगों को काटने की बात आम हो गयी है। इससे पूर्व शुक्रवार को बिहार मूल के एक मजूदर पर बंदरों के झुंड ने हमला किया था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। रास्तों में झुंड बनाकर बैठे बन्दर बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा हमले कर रहे हैं। पिछले डेढ़ महीनों में बंदरों से काटने की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो गयी हैं। बंदरों से काटने की घटनाएं सबसे ज्यादा ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग,राइका ऊखीमठ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के निकट हो रही हैं। बंदरो का ख़ौफ़ ऐसा है कि बुजुर्ग व बच्चे अकेले घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। नगर में बढ़ रही लगातार घटनाओं के बावजूद भी न तो नगर पंचायत द्वारा कोई कदम उठाए जा रहे और नहीं प्रशासन द्वारा। बंदरो के आतंक से परेशान नगरवासियों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। नगर पंचायत के ईओ मोहन सिंह बनोला ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सौड़ी गिंवाला क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में तीन लोग बंदरों के काटने से घायल हो चुके है। इनमें से एक स्कूली बालक, स्कूली बालिका के साथ एक महिला शामिल है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत और वन विभाग से गाँव में बंदर पकड़ने की टीम भेजने की मांग की है।