कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने किया था सर्वस्व न्यौछावर, 37 जांबाजों को मिले वीरतापदक, रूद्रप्रयाग जिले के 3 सपूतों ने दिया बलिदान
1 min read26/07/2023 9:34 am
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
वीर सपूतों की शहादत को समर्पित कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को देशभर में गर्व से मनाया जा रहा है। कारगिल युद्ध की वीर गाथा भी इस वीरभूमि के जिक्र बिना अधूरी है। राज्य के 75 सैनिकों ने इस युद्ध में देश रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए। ऐसा कोई पदक नहीं, जो राज्य के जांबाजों को न मिला हो। इनकी याद में जहां एक ओर सैकड़ों आखें नम होती हैं, वहीं राज्यवासियों का सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाता है। देश पर कुर्बान होने वाले जांबाजों में उत्तराखंड के वीरों का भी कोई सानी नहीं हैं। जब-जब देश की आन-बान पर कोई भी संकट आया है, तो उत्तराखंड के जांबाजों ने देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया है। यही वजह है कि जब भी सैनिकों की शहादत को याद किया जाता है तो उत्तराखंड के वीरों के अदम्य साहस के किस्से हर जुबां पर होते हैं। बात करें वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध की तो यहां भी उत्तराखंड के जाबांज सबसे आगे खड़े मिले। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जवानों ने देश रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी थी। इनमें 37 जवान ऐसे थे, जिन्हें युद्ध के बाद उनकी बहादुरी के लिए पुरस्कार भी मिला था।
Advertisement

आजादी से पहले हो या आजादी के बाद हुए युद्ध। देश के लिए शहादत देना उत्तराखंड के शूरवीरों की परंपरा रही है। आजादी के बाद से अब तक डेढ़ हजार से अधिक सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है। कारगिल युद्ध में भी उत्तराखंड के वीरों ने हर मोर्चे पर अपने युद्ध कौशल का परिचय देते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। कारगिल युद्ध में भी जवानों ने हर मोर्चे पर अपने युद्ध कौशल का परिचय देते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाये थे।
Read Also This:
रूद्रप्रयाग जिले तीन सपूतों ने दिया बलिदान
वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में रुद्रप्रयाग जिले के तीन सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। केदारघाटी के ग्राम पंचायत देवर (गुप्तकाशी) निवासी नायक गोविंद सिंह राणा, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा गांव निवासी राइफलमैन भगवान सिंह बिष्ट और बेंजी कांडई गांव निवासी नायक सुनील कांडपाल जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में घुसपैठियों को खदेड़ते हुए शहीद हुए।
कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के वीर जवान
महावीरचक्र विजेता – मेजर विवेक गुप्ता, मेजर राजेश अधिकारी।
वीरचक्र विजेता- कश्मीर सिंह, बृजमोहन सिंह, अनुसूया प्रसाद, कुलदीप सिंह, एके सिन्हा, खुशीमन गुरुंग, शशि भूषण घिल्डियाल, रुपेश प्रधान व राजेश शाह।
सेना मेडल विजेता- मोहन सिंह, टीबी क्षेत्री, हरि बहादुर, नरपाल सिंह, देवेंद्र प्रसाद, जगत सिंह, सुरमान सिंह, डबल सिंह, चंदन सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, शिव सिंह, सुरेंद्र सिंह व संजय।
मेन्स इन डिस्पैच- राम सिंह, हरि सिंह थापा, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मान सिंह, मंगत सिंह, बलवंत सिंह, अमित डबराल, प्रवीण कश्यप, अर्जुन सेन, अनिल कुमार।
किस जनपद से कितने शहीद
देहरादून- 28, पौड़ी- 13, टिहरी- 08, नैनीताल- 05 , चमोली- 05 , अल्मोड- 04, पिथौरागढ़- 04, रुद्रप्रयाग- 03
बागेश्वर- 02, उधमसिंहनगर- 02, उत्तरकाशी- 01
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने किया था सर्वस्व न्यौछावर, 37 जांबाजों को मिले वीरतापदक, रूद्रप्रयाग जिले के 3 सपूतों ने दिया बलिदान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129