अतिवृष्टि से रायड़ी और कान्दी गाँव में भारी नुकसान, पुस्ता ढहा, मकान और गौशाला हुई क्षतिग्रस्त
1 min read
26/07/202312:24 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज / अगस्त्यमुनि
मंदाकिनी घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार देर सांय रायड़ी गाँव में पुस्ता ढहने से एक गौशाला ध्वस्त हो गई और एक आवासीय भवन को नुकसान पहुंचा है। वही ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत कांन्दी में भी अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।
स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र सिंह रौथाण ने बताया कि मंगलवार को लगातार हो रही बारिश के कारण शिशुपाल सिंह भंडारी का आँगन भरभराकर हरेन्द्र रौथाण की गौशाला में गिर गया। मलबे के कारण गौशाला का टीनशेड पूरी तरह से टूट गया। हालाँकि ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर पशुओं को सुरक्षित निकाल लिया। पुस्ता ढहने के कारण शिशुपाल सिंह भंडारी के मकान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस उप निरीक्षक रायड़ी फुटगढ़ को सूचना दे दी है।
ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत कांन्दी में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हो रहा है। ग्राम पंचायत की गटपार तोक में अतिवृष्टि से कई खेत बह गए हैं। जाबरी-कान्दी- मोहनखाल मोटर मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है।
गांव में भारी बारिश से कई मकानों को भी नुकसान हुआ है। सड़क के कई पुस्ते भी ढह गए हैं। सड़क बंद होने से जहां ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए हैं वहीं वही उनके खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव की पूर्णिमा देवी का मकान ढह गया है, हालांकि मकान में कोई नहीं रहता था। वही ओम प्रकाश भट्ट, संजय भट्ट के मकान में भी दरारें आ गई हैं।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
अतिवृष्टि से रायड़ी और कान्दी गाँव में भारी नुकसान, पुस्ता ढहा, मकान और गौशाला हुई क्षतिग्रस्त
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज / अगस्त्यमुनि
मंदाकिनी घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार देर सांय रायड़ी गाँव में पुस्ता ढहने से एक गौशाला ध्वस्त हो गई और एक आवासीय भवन को नुकसान पहुंचा
है। वही ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत कांन्दी में भी अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।
स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र सिंह रौथाण ने बताया कि मंगलवार को लगातार हो रही बारिश के कारण शिशुपाल सिंह भंडारी का आँगन भरभराकर
हरेन्द्र रौथाण की गौशाला में गिर गया। मलबे के कारण गौशाला का टीनशेड पूरी तरह से टूट गया। हालाँकि ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर पशुओं को सुरक्षित निकाल
लिया। पुस्ता ढहने के कारण शिशुपाल सिंह भंडारी के मकान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस उप निरीक्षक रायड़ी फुटगढ़ को सूचना दे दी है।
अतिवृष्टि से कान्दी गांव में भारी नुकसान
ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत कांन्दी में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हो रहा है। ग्राम पंचायत की गटपार तोक में अतिवृष्टि से कई खेत बह गए हैं। जाबरी-कान्दी-
मोहनखाल मोटर मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है।
गांव में भारी बारिश से कई मकानों को भी नुकसान हुआ है। सड़क के कई पुस्ते भी ढह गए हैं। सड़क बंद होने से जहां ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए हैं वहीं वही उनके
खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव की पूर्णिमा देवी का मकान ढह गया है, हालांकि मकान में कोई नहीं रहता था। वही ओम प्रकाश भट्ट, संजय भट्ट के मकान में भी
दरारें आ गई हैं।